TReDS MSME sellers को खरीदार से मंजूर इनवॉइस के बदले जल्दी पेमेंट पाने का विकल्प देता है। यह RBI द्वारा विनियमित डिजिटल प्लेटफॉर्म है।
आगे जानिए कि TReDS क्या है, यह कैसे काम करता है और Invoicemart पर MSME sellers को क्या लाभ मिलते हैं।
TReDS क्या है?
Trade Receivables Discounting System (TReDS) RBI द्वारा विनियमित डिजिटल प्लेटफॉर्म है। यह MSME sellers को खरीदार से मंजूर इनवॉइस के बदले तय पेमेंट तारीख से पहले फंड पाने का विकल्प देता है।
खरीदार की मंजूरी के बाद, इनवॉइस को तय पेमेंट तारीख से पहले फंड पाने के लिए बिडिंग में पेश किया जा सकता है।
TReDS में कौन-कौन शामिल होते हैं?
TReDS पर तीन मुख्य पक्ष होते हैं:
1. MSME seller
वह MSME जो खरीदार को सामान या सेवाएँ देता है और अपने व्यापार के लिए जल्दी पेमेंट पाना चाहता है।
2. खरीदार
कॉर्पोरेट्स, CPSEs और दूसरे खरीदार, जो MSME से सामान या सेवाएँ खरीदते हैं।
3. फाइनेंसर
प्लेटफॉर्म पर बैंक और NBFC शामिल होते हैं।
Invoicemart TReDS की प्रमुख विशेषताएँ
TReDS MSME sellers को इनवॉइस डिस्काउंटिंग का आसान, डिजिटल और साफ़ तरीका देता है:
- जल्दी पेमेंट का विकल्प: मंजूर इनवॉइस के बदले तय पेमेंट तारीख से पहले फंड पाने में मदद मिलती है।
- मौजूदा व्यापारिक शर्तें पहले जैसी: खरीदार के साथ तय व्यापारिक शर्तों में बदलाव नहीं होता।
- एक प्लेटफॉर्म, आसान ऑनलाइन प्रक्रिया: इनवॉइस डिस्काउंटिंग की पूरी प्रक्रिया एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पूरी की जा सकती है।
- रेट की जानकारी: बिड्स और डिस्काउंट रेट की जानकारी आसानी से डैशबोर्ड पर देखी जा सकती है।
- RBI के नियमों के तहत: TReDS प्लेटफॉर्म RBI के नियामकीय ढाँचे के तहत काम करते हैं।
- बिना गिरवी के फंडिंग: मंजूर इनवॉइस के आधार पर फंडिंग मिलती है, इसलिए संपत्ति या गारंटी गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती। सफल फंडिंग के बाद MSME seller पर कोई नया कर्ज नहीं बनता।
TReDS पर इनवॉइस डिस्काउंटिंग कैसे काम करती है?
TReDS पर इनवॉइस डिस्काउंटिंग के आसान चरण:
इनवॉइस अपलोड करना
सामान या सेवाएँ देने के बाद MSME seller TReDS प्लेटफॉर्म पर इनवॉइस अपलोड करता है।
खरीदार की मंजूरी
खरीदार इनवॉइस को डिजिटल रूप से मंजूर करता है।
बैंक और NBFC की बिडिंग
मंजूर इनवॉइस के लिए प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध बैंक और NBFC बिडिंग करने के लिए उपलब्ध हैं।
बिड चुनना
MSME seller उपलब्ध बिड्स में से सबसे बेहतर रेट चुनता है।
जल्दी पेमेंट
बिड स्वीकार होने के 24 घंटे के भीतर फंड MSME seller के बैंक खाते में जमा हो जाता है।
तय तारीख पर पेमेंट
खरीदार मूल इनवॉइस की पेमेंट तारीख पर फाइनेंसर को इनवॉइस की राशि का पेमेंट करता है।
सफल फंडिंग के बाद MSME seller पर नया कर्ज नहीं
सफल फंडिंग के बाद, यह लेन-देन MSME seller के लिए नॉन-रिकोर्स होता है।
यानी खरीदार तय तारीख पर फाइनेंसर को सीधे पेमेंट करता है और MSME seller से यह राशि वापस नहीं मांगी जाती।
Invoicemart पर रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
Invoicemart पर डिजिटल ऑनबोर्डिंग पूरी करके MSME seller मंजूर इनवॉइस के बदले फंडिंग के विकल्प तक पहुँच सकता है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होती है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
Invoicemart पर रजिस्ट्रेशन शुरू करें।
डिजिटल ऑनबोर्डिंग
ऑनबोर्डिंग की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जाती है।
बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं
इस प्रक्रिया के लिए बैंक शाखा जाने की जरूरत नहीं होती।
पहले से बैंक या NBFC से संबंध की जरूरत नहीं
प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध किसी बैंक या NBFC के साथ पहले से संबंध होना जरूरी नहीं है।
परिणाम
TReDS MSME sellers को मंजूर इनवॉइस के बदले जल्दी पेमेंट पाने, कैश फ्लो बेहतर करने और व्यापार की रोज़मर्रा की जरूरतों को संभालने में मदद करता है।



